शामली। कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की खाली सीटों पर ओपन मेरिट से दाखिले के लिए दूसरे दिन भी आवेदन पत्र जमा किए गए। शाम तक कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की भीड़ रही। आज दोपहर बाद कॉलेज ओपन मेरिट जारी करेंगे और कल से उस पर दाखिले किए जाएंगे।
बुधवार को चार बजे तक कॉलेजों में मेरिट लगनी थी, लेेकिन यूनिवर्सिटी ने आवेदन पत्र जमा करने के लिए एक दिन और बढ़ा दिया। जिसके बाद कॉलेजों में बुधवार को भी आवेदन लिए गए। अब कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद मेरिट जारी की जाएगी। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दाखिले शुरू होंगे। कॉलेजों में सीटें कम हैं और आवेदन उनसे कहीं ज्यादा हुए हैं।
ऐसे में कॉलेजों में हंगामे की संभावना भी बनी हुई है। यूनिवर्सिटी द्वारा आवेदन जमा करने वाले छात्र के पास मैसेज भेजा जाएगा। कांधला कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. भूमेश कुमार ने बताया कि पिछली मेरिटों से वंचित बच्चों की अच्छे अंक प्रतिशत होने के कारण मेरिट ऊंची ही रहेगी।
आरके पीजी कॉलेज
संकाय खाली आवेदन संख्या
बीएससी गणित 4 58
बीएससी बायो 9 48
बीएससी सांख्यिकी 10 18
बीएससी एजी 81 173
वीवी पीजी कॉलेज
बीए 61 240
राजकीय महाविद्यालय कांधला
बीए 37 82
बीएससी बायो 23 9
बीएससी गणित 21 15
विजय सिंह पथिक कैराना
बीए 70 110
बीएससी बायो 8 31
बीकॉम 5 74
गणित व कंप्यूटर 21 36
सीटें पूरी, दाखिले से वंचित छात्र, हंगामा
कैराना। महाविद्यालय में सीट पूरी होने के बाद भी काफी छात्र दाखिले से वंचित रह गए। जिसके चलते बुधवार को छात्रों ने हंगामा करते हुए महाविद्यालय में सीटें बढ़वाने की मांग करते हुए प्राचार्य को प्रार्थनापत्र दिया।
विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में सीट पूरी हो जाने के बाद काफी संख्या में छात्र छात्राएं दाखिले से वंचित रह गए हैं। जिसके चलते बुधवार को काफी संख्या में छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में हंगामा करते हुए महाविद्यालय में सीटें बढ़वाये जाने की मांग की। छात्रों ने पूर्व प्राचार्य डा. राजेश अग्रवाल से मांग की कि छात्रों के भविष्य को देखते हुए महाविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय के कुलपति को सीटें बढ़वाने के लिए पत्र लिखे।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा सीटें बढ़वाने का पत्र लिखे जाने के बाद छात्र भी सीटें बढ़वाने का प्रयास करेंगे। प्राचार्य को भी सीटें बढ़वाये जाने के लिए प्रार्थना पत्र लिखा। इस अवसर पर छात्र संघ अध्यक्ष अनुज चौहान, पूर्व अध्यक्ष वसीम चौधरी, रोहित चौहान, अनुज एड, रीना, महिमा सैनी, रवि, शीना आदि रहे।