फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से पारा गिरा, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
शामली में आसमान में छाए काले बादल। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बृहस्पतिवार की देर रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक झमामझ बारिश होने से कई दिनों बाद गर्मी से निजात मिली। दिन का तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। मौसम खुशमिजाज होने से जहां लोगों ने राहत महसूस की, वहीं बारिश से गन्ना किसानों के चेहरे भी खिल उठे।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिन से भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। बृहस्पतिवार देर रात मौसम अचानक बदल गया। लोग अपने मकानों की छतों पर सो रहे थे। तभी तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लोग मकानों की छतों से सामान उठाकर नीचे की ओर दौड़ पड़े। सुबह तक बारिश होती रही। मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से 37 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर के समय हल्की धूप निकली, कुछ देर के लिए उमस ने लोगों को परेशान किया, लेकिन एक बार फिर आसमान में बादल छा गए। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि आगामी मंगलवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा। रोजाना रूक-रूक बारिश होगी। जिससे तापमान और भी कम होगा।
गन्ना किसान खुश, बाग मालिक मायूस
तेज हवा बारिश होने से जहां गन्ना किसान खुश नजर आए। भीषण गर्मी के चलते उन्हें गन्ने और चारे की फसल में सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश होने से कुछ दिन सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं तेज हवा चलने से आम के बाग मालिकों को नुकसान झेलना पड़ा। बाग मालिक अकरम, सुभाष, नरेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों में आंधी के कारण कच्चा आम पेड़ से टूटकर गिर गया था, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

करीब छह घंटे गुल रही बिजली
देर रात तीन बजे जैसे ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई तो तभी बिजली भी गुल हो गई। करीब नौ बजे बिजली आई। ऐसे में लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सुबह के दैनिक कार्य निपटाने के लिए उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। विद्युत निगम के अफसरों के मुताबिक कुछ क्षेत्रों में विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिन्हें ठीक करने के बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
बारिश ने दी गर्मी से राहत
थानाभवन। शुक्रवार की अल सुबह तेज तेज हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे नगर पंचायत की जलापूर्ति पर भी असर पड़ा। बारिश से जहां आमजन को तपती गर्मी से राहत मिली। बारिश से गन्ना किसानों के फायदा होने से किसानों के चेहरे खिले दिखे। वहीं रात में चली तेज हवा से आम, लीची, आडू, नाशपाती के बागों में भारी नुकसान हुआ। थानाभवन क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर आंधी में टूटे पेड़ की शाखाएं सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। जिसमें वाहन चालकों ने हटाकर आवागमन सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें