फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हो : घनश्यामदास

Wed, 31 May 2017 12:22 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मंत्री परिषद की बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग उठाई गई। कहा कि संगठन व्यापारियों की सुरक्षा, पेंशन योजना लागू कराने, दुघर्टना बीमा राशि पांच लाख से दस लाख करने की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को पानीपत रोड पर एक रेस्टोरेंट में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुुक्त उद्योग व्यापार  मंडल की मंत्री परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर मंडल के प्रदेश घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराएगा।

मंत्री परिषद की बैठक में जून-जुलाई नगर इकाई, अगस्त  माह में जिला इकाइयों का चुनाव कराए जाएंगे। 10 सितंबर को गाजियाबाद में प्रांतीय चुनावी सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


बैठक में जीएसटी पर चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री रमेश बिंदल, मथुरा से आए प्रदेश कोषाध्यक्ष तिलक राज अरोरा, मुजफ्फरनगर से आए प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, नरेंद्र संगल, गाजियाबाद से आए महानगर महामंत्री राम अग्रवाल, सहारनपुर जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह राय, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज भूषण संगल, जिलाध्यक्ष शामली सूर्यवीर सिंह, जिला महामंत्री कंवरवीर कांबोज, पवन गोयल, नगर महामंत्री  रवि संगल, सचिन गोयल कांधला, अनुज गोयल, प्रदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। 

कार्यक्रम संयोजक पंकज वालिया ने आगंतुकों का स्वागत किया। बैठक मे आगरा, मथुरा, सहारनपुर, बदायूं, मुरादाबाद, नोएडा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, शामली के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें