फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पुरुष और महिलाओं को मिलना चाहिए समान अधिकार

Sat, 20 Sep 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के माजरा रोड पर संवाद कार्यक्रम में विचार रखती शहर की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से महिला सशक्तिकरण के लिए आर्थिक निर्भरता की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन शहर के माजरा रोड पर हुआ। महिलाओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में पुरुष और महिलाओं को समान अधिकार मिलने चाहिए, वहीं महिला भी अपने अधिकारों का दुरुपयोग न करें।
विज्ञापन

शिक्षिका डाॅ. मृदुला जैन ने कहा कि लड़कियों को आज के दौर में शिक्षा और स्वतंत्रता पूरी तरह से मिली है। यह हमारा दायित्व है कि उसका सदउपयोग कर परिवार, समाज और राष्ट्रनिर्माण में सहयोगी बनें। महिला रुबी मित्तल ने कहा कि समाज में पुरुष हो या महिला समान अधिकार होना चाहिए। महिला अपने अधिकारों को दुरुपयोग न करें।
आर्थिक निर्भरता के बाद अहम की भावना से परिवार और रिश्ते भी बिगड़ने लगते हैं, इसलिए सामंजस्य के साथ आगे बढ़े। रुचि अरोड़ा ने कहा कि आज के दौर में ऑनलाइन बिजनेस भी महिला सशक्तिकरण को बढ़ा रहा है। कई बार घर से बाहर जाकर काम नहीं कर सकती, लेकिन इस जरिए वह खुद को आर्थिक मजबूत बना रही हैं।
विज्ञापन

महिला सुरभि ने कहा अगर आपके पास हुनर है तो खाली समय का प्रयोग करके आर्थिक मजबूती प्राप्त की जा सकती है। नुपुर शर्मा ने कहा कि आज के दौर में महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा और अत्याचार के मामलों में कमी आई है। बस महिलाओं को सशक्तिकरण के साथ महिला जीवन की गरिमा और मानवीय मूल्यों की रक्षा को साथ लेकर चलना होगा। प्रिया गोयल शशिका ने कहा कि वित्तीय स्वतंत्रता महिलाओं को घर के अंदर और बाहर बेहतर निर्णय लेने में सक्षम बनाती है और महिलाओं को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें