फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा, तोड़फोड़

Sat, 20 Sep 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली में भैंसवाल रोड होस्पिटल में महिला की मौत के बाद विलाप करते मृतक महिला के परिजन ।  संवाद
विज्ञापन
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में माजरा रोड पर मंडी के निकट स्थित निजी अस्पताल में गर्भवती महिला अंजू (37) की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल पर हंगामा प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बड़ी माता मंदिर रोड निवासी चुन्नीलाल की पत्नी अंजू को प्रसव पीड़ा पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन सहारनपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए तो चिकित्सकों ने बताया कि महिला की पहले ही मौत हो चुकी है।
इसके बाद परिजन महिला के शव को लेकर माजरा रोड स्थित अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया। इस दौरान अस्पताल में तोड़फोड़ भी की गई। हंगामे के दौरान चिकित्सक व स्टाफ मौके से भाग गए। चुन्नी लाल के भाई दीपचंद ने आरोप लगाया कि जब वे शिकायत करने पहुंचे, तो अस्पताल के अंदर नहीं जाने दिया। इस दौरान नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जब महिला को घर से गई थी, तो उस समय वह ठीक थी। अस्पताल में तीन इंजेक्शन देने के बाद अंजू की हालत बिगड़ती चली गई और उसे सांस लेने में परेशानी हो गई। जब उसकी हालत नाजुक हो गई तब उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाने के लिए कह दिया। हंगामे की सूचना पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोंकझोंक हुई। बाद में लोगों के समझाने पर मामला शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों की तरफ से पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।

शामली में भैंसवाल रोड होस्पिटल में महिला की मौत के बाद विलाप करते मृतक महिला के परिजन ।  संवाद

शामली में भैंसवाल रोड होस्पिटल में महिला की मौत के बाद विलाप करते मृतक महिला के परिजन ।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें