शामली कैराना रोड पर अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते रालोद कार्यकर्ता।
- फोटो : SHAMLI
विद्युत भार बढ़ाने के विरोध में दिया ज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल ने नलकूपों का विद्युत भार बढ़ाने के विरोध में विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि यदि यह आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
रालोद नेता डा. विक्रांत जावला, राव उस्मान, राव खालिद, गुलाब सिंह, रजनीश कोरी, ऋषिराज राझड़, बाबूराम पंवार, पप्पू, मोहित खाटियान, आशुतोष पंवार, सहदेव सिंह आदि ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि नलकूप कनेक्शन का भार बढ़ाकर साढ़े 12 हार्स पावर कर दिया गया है। किसानों को भारी नुकसान हुआ है। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा। फूल, फलों एवं सब्जी की खेती बर्बाद हो गई। सरकार बिलों में छूट देने के बजाय किसानों पर भार बढ़ा रही है। चेतावनी दी गई कि यदि भार बढ़ाने का आदेश वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।