फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लघु उद्योग भारती को मजबूत करने के लिए जल्द शुरू होगा सदस्यता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लघु उद्योग भारती की एक्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को कंडेला औद्योगिक क्षेत्र में केरियर व्हील्स के सभागार में आयोजित बैठक में सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि 14 और 15 सितंबर को संभालका में लघु उद्योग भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे। शामली के उद्यमी भी इसमें हिस्सा लेंगे और जिले की उद्यमियों की समस्याओं को बैठक में उठाया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष आलोक जैन ने कहा कि शामली में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। संगठन को जिले और मंडल स्तर पर मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही जल्द ही शामली में लघु उद्योग भारती का अधिष्ठापन समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से उद्यमी रोहित गर्ग, मुकेश जिंदल, कुलदीप शर्मा, अभिनव जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता अंकित गोयल ने की और संचालन जिला महामंत्री वेद प्रकाश आर्य ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें