फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथों पर सजने लगी मेहंदी, अरेबिक डिजाइन की धूम

विज्ञापन
शामली में करवाचौथ की तैयारी के लिए मेहंदी रचाती महिला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/थानाभवन। करवा चौथ के दो दिन बचे हैं। महिलाएं खरीदारी में व्यस्त हैं। हाथों में मेहंदी लगवाने के लिए भी बाजार में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। मेहंदी में इस बार भी अरेबिक डिजाइन की धूम है।
विज्ञापन

करवा चौथ पर महिलाएं हाथों में मेहंदी सजाती हैं। कुछ महिलाएं घर में ही खुद मेंहदी लगाती हैं तो कुछ ब्यूटी पार्लर और बाजार में मेहंदी लगवा रही है। इस बार भी एक से बढ़कर एक डिवाइन ट्रेंड में हैं। मगर, अरेबिक मेहंदी इस बार भी सबसे ज्यादा पंसद की जा रही है। नव विवाहिताएं कोहनी तक हाथ सजवा रही हैं। राजस्थानी मेहंदी का भी क्रेज है। पार्लर संचालिका प्रीति, दीप्ति, अंजली बताती हैं कि अरेबिक डिजाइन सदाबहार है। बारीक जालीदार डिजाइन में रची मेहंदी सबको पंसद आती है। केवल हथेली पर मेहंदी रचाने के लिए 100 रुपये प्रति हाथ और कोहनी तक चलाने के दोनों हाथ के 300 से 400 रुपये का रेट है। कुछ महिलाएं टैटू वाली मेहंदी भी लगवा रही हैं।
उधर, इस बार थानाभवन कस्बे के बाजार में करवा चौथ के लिए खास तरह की कांच की फैंसी चूड़ियां, कंगन, बिंदी बाजार में आए हुए हैं। मंगलवार को दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। दुकानदार भी महिलाओं की भीड़ को देखकर उत्साहित है। उनका कहना है कि करवा चौथ पर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। दुकानदारों के मुताबिक पहले बाजार में मेटल के कड़े ज्यादा पसंद किए जाते थे, लेकिन इस बार महिलाओं में कांच के कड़े पहली पसंद बने है। इस बार नगों वाले हर कलर में साड़ी के रंगों से मैच करते हुए कड़े, मल्टी कलर वाले कड़े बाजार में 50 रुपये से लेकर 300 रुपये तक उपलब्ध है। कांच के कड़े दिखने में सुंदर होने के कारण महिलाओं को आकर्षित कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें