फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी में सरलीकरण की सौगात की उद्यमियों- व्यापारियों ने की प्रशंसा

विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर वाण्जिय कार्यालय पर जीएसटी दिवस पर कार्यक्रम भाग लेते अधिकारी व व्यपारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
व्यापार उद्योग में पारदर्शिता जरूरी
विज्ञापन

शामली। जीएसटी के तीसरे स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित गोष्ठी में जीएसटी में केंद्र सरकार द्वारा सरलीकरण की सौगात दिए जाने पर जिले के उद्यमियों - व्यापारियों ने सरकार के कदम की प्रशंसा की है। इस मौके पर व्यापारियों- उद्यमियों से व्यापारी कल्याण बोर्ड के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को करनाल रोड स्थित वाणिज्यकर विभाग के कार्यालय में जीएसटी का तीसरा स्थापना दिवस आयोजित किया गया। गोष्ठी में वाणिज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर अरविंद कुमार दोहरे ने जीएसटी में भारत सरकार द्वारा सरलीकरण की सौगात दिए जाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीएसटी में भारत वर्ष में 40 लाख तक के व्यापारियों को पंजीकरण मुक्त रखा गया है। जीएसटी में देश भर में कही से भी पंजीकृत व्यापारी से खरीदे गए मूल्य पर अदा किए गए जीएसटी को पूर्ण आई टीसी का लाभ पंजीकृत व्यापारी को मिलता है। 15 करोड की समाधान योजना के तहत माल की ट्रेडिंग पर केवल एक प्रतिशत की जीएसटी देय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार उद्योग में पारदर्शिता जरूरी है। इस मौके पर आई आईए के चेयरमैन अशोक मित्तल, महामंत्री अनुज गर्ग, साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग, मंडल के नगर अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, कांधला से ईश्वर दयाल कंसल, महेश बंसल आदि व्यापारियों ने जीएसटी के सरलीकरण की सरकार की प्रशंसा की। संचालन डिप्टी कमिश्नर सतप्रकाश ने धन्यवाद दिया। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने व्यापारी कल्याण बोर्ड के संबध में व्यापारियों का उत्पीड़न रोकने के लिए कानून और नियम का सुझाव दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें