फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चाइल्ड लाइन ने रुकवाई 15 साल की लड़की की शादी, पंचायत और हंगामे के बाद वापस लौटी बरात

Fri, 15 May 2026 09:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना स्थित गांव में शुक्रवार को शामली से एक बरात आई थी। किसी ने चाइल्डलाइन को सूचना दे दी कि गांव में नाबालिग की शादी कराई जा रही है। पुलिस के साथ टीम पहुंच गई। मार्कशीट चेक करी तो लड़की की उम्र करीब 15 साल निकली। 
विज्ञापन
नाबालिग दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को बाल विवाह की कुप्रथा पर चाइल्ड लाइन टीम ने एक बार फिर प्रहार किया। ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर चाइल्ड लाइन टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया। किशोरी के परिजनों और चाइल्ड लाइन टीम के बीच तीखी नोकझोंक हुई, और एक समय तो हंगामे की स्थिति बन गई। हालांकि टीम की सख्ती के चलते शादी को रोक दिया गया। बरात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का विवाह शामली जनपद के हरड़ फत्तेहपुर निवासी एक युवक से तय किया था। शुक्रवार दोपहर को जब बरात गांव पहुंची और शादी की रस्मों की तैयारी शुरू हो गई, तभी किसी ने चाइल्ड लाइन टीम को सूचना दे दी कि एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है। चाइल्ड लाइन टीम फौरन पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
 

परिजनों और ग्रामीणों ने किया विरोध
शुरुआत में परिजनों और ग्रामीणों ने चाइल्ड लाइन टीम को गुमराह करने की कोशिश की और लड़की को बालिग बताया। जब टीम ने उम्र संबंधी दस्तावेज मांगे, तो परिजनों ने स्कूल की टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) और अन्य कागजात दिखाए, लेकिन हाईस्कूल की मार्कशीट तत्काल उपलब्ध नहीं करा सके। इससे टीम को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की गहराई से जांच करने का निर्णय लिया।

पंचायत और पूर्व विधायक की भी हुई बातचीत
इस मुद्दे को सुलझाने के लिए गांव में एक पंचायत बुलाई गई, जिसमें आसपास के गांवों के प्रधान भी शामिल हुए। काफी देर तक इस मामले पर चर्चा चलती रही। यहां तक कि एक पूर्व विधायक ने भी फोन पर चाइल्ड लाइन टीम से बात कर मामले की जानकारी ली। जब टीम वहां से लौटने लगी, तभी शिकायतकर्ता ने टीम के सुपरवाइजर के मोबाइल पर लड़की की हाईस्कूल मार्कशीट भेज दी।

 

सच्चाई सामने आने पर हंगामा
मार्कशीट देखने पर पता चला कि किशोरी की उम्र लगभग 15 वर्ष है। यह देखकर टीम ने नाराजगी जताई और ग्रामीणों पर गुमराह करने का आरोप लगाया। इसके बाद माहौल एक बार फिर गरमा गया और लड़की पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को संभाला।
विज्ञापन

प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी
इस संबंध में सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि चाइल्ड लाइन टीम ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है और किशोरी के हस्ताक्षर भी ले लिए हैं। टीम के अनुसार शनिवार को किशोरी को उसके परिजनों के साथ जिला प्रोबेशन अधिकारी के समक्ष पेश किया जाएगा, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी घटना के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के ही शर्मिंदा होकर वापस लौटना पड़ा। 

ये भी देखें...
Meerut: शादी से लौट रहे थे दोस्त, हापुड़ के पास दर्दनाक हादसा, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत तीन की मौत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें