फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम का मिजाज, वाहनों की बिगड़ी चाल

Fri, 30 Dec 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी विक्षोब के चलने से मौसम में एक बार फिर बदलाव आया है। आगामी दो दिनो में सुबह के समय कोहरा और आकाश मेेेें बादल छाए रहेंगे। नए साल की शुरूआत बूंदाबांदी से हो सकती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह कोहरा और बादल छाए रहने से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। खराब मौसम नेे ट्रेनों और रोडवेज बसों की चाल को बिगाड़ दिया है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते पिछले दो दिन से मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया। बुधवार को पूरे दिन हल्की धूप रही।

शाम के समय मौसम ठंडा हो गया। रात्रि में सड़कों पर कोहरा, आकाश में बादल छा गए।  बृहस्पतिवार को सुबह के समय आकाश में घना कोहरा दोपहर एक बजे तक छाया रहा। जिसके चलते स्कूलों बच्चों की उपस्थिति कम रही और दफ्तर सूने रहे। दोपहर बाद धूप निकली, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक पवन कुमार के मुताबिक सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय साढ़े सात बजे का है।
विज्ञापन


यह ट्रेन सुबह आठ बजे शामली पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुुर जाने वाली पैैसेंजर ट्रेन का समय साढे़ आठ बजे है। यह ट्रेन दो घंटे देरी से साढ़े दस बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। लाल ट्रेन भी आधा देरी से पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय चार बजे है। यह शाम साढ़े छह बजे शामली पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें