फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलचस्प होगा कैराना सीट पर चुनाव

Thu, 29 Dec 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली।  कैराना विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर नाहिद हसन को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बसपा ने दिवाकर कश्यप को प्रत्याशी बनाया हुआ है। वहीं, चर्चा है कि भाजपा सांसद हुकुम सिंह की बेटी मृगांका सिंह भी कैराना से चुनाव लड़ सकती है, जिसके चलते कैराना सीट पर एक बार फिर दो घरानों के बीच राजनीतिक जंग होनी तय हो गई है। 
विज्ञापन


दरअसल, कैराना में राजनीति के दो ही घराने मुख्य हैं। एक तरफ मरहूम सांसद मुनव्वर हसन का परिवार है, तो दूसरी तरफ भाजपा सांसद हुकुम सिंह का परिवार। पूर्व में मुनव्वर हसन और हुकुम सिंह आमने सामने चुनाव लड़ चुके हैं, तो कई बार उनके परिवार के लोग चुनावी लड़ाई में आमने सामने आते रहे। इस बार भी कुछ ऐसे ही समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। 

क्योंकि सपा ने विधायक नाहिद हसन को ही प्रत्याशी घोषित कर दिया है। चर्चा है कि भाजपा सांसद हुकुम सिंह भी अपनी बेटी मृगांका सिंह को कैराना सीट से विधानसभा चुनाव लड़वा सकते हैं। पिछले दिनों उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान बेटी मृगांका के चुनाव लड़ने के सवाल पर सहमति तो जताई थी, लेकिन यह भी कह दिया था कि पार्टी तय करेगी कि चुनाव लड़ाया जाए या नहीं। 
विज्ञापन


राजनीतिक गलियारों में यह बात चल रही है कि मृगांका सिंह कैराना सीट से ही विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं। यदि नाहिद हसन और मृगांका सिंह आमने सामने चुनाव लड़ते हैं, तो जाहिर है कि कैराना सीट पर इन दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। 

नाहिद समर्थकों में छायी खुशी 
कैराना। विधायक नाहिद हसन को समाजवादी पार्टी ने कैराना से ही प्रत्याशी घोषित किया है। इसकी सूचना मिलते ही विधायक नाहिद हसन के समर्थकों में खुशी छा गई। उनके आवास पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। सपा कार्यकर्ता मोहम्मद अजीम ने कहा कि विधायक नाहिद हसन ने चुनाव के दौरान किये वादों को पूरा किया है। ऊन तहसील की स्थापना कराई गई। अन्य प्रमुख विकास कार्य कराए गए हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में नाहिद हसन जीत दर्ज करेंगे। मौके पर चौधरी नसीम एडवोकेट, चौधरी इमरान, अब्बास प्रधान, कारी मोहम्मद यूनुस, चौधरी जावेद अली, हाफिज मो. इमरान, खलील, राशिद अंसारी, अफसरून अहमद, सिराज सिद्दीकी, आरिफ राही, चौधरी बाबर, शकील, वसीम फरीदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें