यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को अंदर भेजते पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : मोनिका कुमारी
शामली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की जनपद में 11 केंद्रों पर सोमवार को लिखित परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र में गणित और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों को कठिन बताया।
शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मेरठ के अभ्यर्थी पार्थ ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक था, लेकिन उन्हें कुछ गणित के प्रश्न कठिन लगे। उन्होंने नेगेटिव मार्किंग न होने के कारण सभी प्रश्नों को हल किया है। मुजफ्फरनगर की पायल ने बताया उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन उन्हें प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान के प्रश्न काफी कठिन लगे है, लेकिन उम्मीद है कि नंबर आ जाएगा।
मेरठ के अमन ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक रहा, गणित के कुछ प्रश्नों ने उलझाकर समय अधिक खर्च करवाया। उनकी परीक्षा अच्छी हुई है। मुजफ्फरनगर की राधिका ने बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ है, बस हिंदी के कुछ प्रश्न घुमाने वाले रहे। रीजनिंग के भी कई प्रश्न कठिन थे, जिनमें समय अधिक लगा।
यूपी पुलिस परीक्षा के दौरान तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को अंदर भेजते पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : मोनिका कुमारी