फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ठाकुरद्वारा मंदिर में महा रुद्राभिषेक किया

Tue, 09 Jun 2026 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना में पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक और पूजन करते श्रद्धालु-संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
कैराना। ठाकुरद्वारा मंदिर में चल रहे पार्थिव शिवलिंग महा रुद्राभिषेक के छठे दिन भी मिट्टी से बनाए गए 18 हजार पार्थिव शिवलिंगों की पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महा रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 8:00 बजे जोड़ियां कुआं के पास स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में आचार्य पंडित मनोज नौटियाल के सानिध्य में यजमान शगुन मित्तल एडवोकेट, आलोक गर्ग, रोहित प्रधान, राहुल वर्मा, रामावतार वर्मा और आयुष गोयल द्वारा मिट्टी से पार्थिव शिवलिंग बनाए गये। इसके बाद भगवान की पूजा अर्चना और सभी देवताओं का आह्वान करने के पश्चात पार्थिव शिवलिंगों का वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ महा रुद्राभिषेक कराया गया।
शिवलिंग महाभिषेक पूजन आचार्य जनार्दन प्रसाद कोठारी, पंडित मनोज नौटियाल, पंडित गौरव भारद्वाज, पंडित हिमांशु, पंडित मोहित, पंडित सूरज, बटुक ब्राह्मण शिवांश नौटियाल, सागर नौटियाल, अनिकेत गौड़, कार्तिक देवरानी, एवं अन्य पंडितों के द्वारा संपन्न किया गया। बाद में महाआरती और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें