फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्टरजी ने हाथ में थमा दी झाड़ू

Sun, 16 Apr 2017 12:28 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
education - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। जनपद के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। गांव हुरमजपुर के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से सफाई कराई जाती है। बच्चों को समय पर मिड-डे मील नहीं मिल पाता है। यही नहीं शौचालय पर ताला लटका रहता है। ग्रामीणों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


गांव हुरमजपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 63 बच्चों का दाखिला है, जिन्हें पढ़ाने के लिए चार अध्यापकों की तैनाती है, मगर लापरवाही के चलते ही स्कूल में केवल पांच से सात बच्चे ही पहुंचते है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में चार अध्यापकों का स्टाफ है, जिसमें 47 बच्चों का दाखिला है, लेकिन यहां भी बच्चों की उपस्थिति 10 से 12 ही रहती है।

ग्रामीणों का कहना है कि क्लास रूम में अध्यापक अपनी साइकिल खड़ी करते हैं, तो स्कूल पहुंचे बच्चों से झाडू लगवाई जाती है। प्रशासन ने दोनों ही स्कूल में शौचालयों का निर्माण कराया, लेकिन स्कूल अध्यापक उन शौचालयों पर ताला लगवाकर रखते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि व्यवस्था को ठीक कराया जाए तथा जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


इस बारे में गांव हुरमजपुर निवासी ताहर सिंह, दिनेश , पूर्व प्रधान विनोद, राजीव,  इंद्रपाल, तेजपाल, ओमपाल, संजीव, उदयपाल आदि ने जिलाधिकारी को शिकायत  भेजकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाचार्य नकली सिंह का कहना है कि कई दिन से सफाई कर्मी स्कूल नहीं आ रहा है। सहायक अध्यापक खुद ही सफाई कर रहे हैं। उन्हें देखकर बच्चे साथ लग गए, लेकिन बच्चों को मना कर दिया गया। स्कूल में मिड डे मील की व्यवस्था सुचारु चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें