फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रंग-बिरंगे आइटमों से सजने लगे बाजार

Wed, 04 Nov 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के बड़ा बाजार में दिवाली पर्व पर घर को सजाने के लिए खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही शामली के बाजार रंग-बिरंगे सजावटी सामान से सजने लगे हैं। दुकानों पर आकर्षक कंडील, रंगीन मोमबत्तियां और सजावटी लाइटें ग्राहकों को लुभा रही हैं। त्योहार को लेकर लोगों ने खरीदारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के गांधी चौक, बड़ा बाजार, नेहरू मार्केट और शिव चौक पर दीपावली के सामान की दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में लकड़ी के फ्रेम, पेपर कटिंग, गुलदस्ते और फुटबाल के आकार वाले कंडील उपलब्ध हैं। इनमें मोतियों वाले कंडील की मांग अधिक है। इनकी कीमत 150 से 250 रुपये तक है। इसके अलावा गुलदस्ते वाली रंगीन लाइटें और नए डिजाइन की मोमबत्तियां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
घरों में साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ ही लोग सजावटी सामान खरीदने में जुटे हैं। बाजार में पूजा की थाली, मोमबत्ती और घरों को सजाने वाले सामान की खरीदारी हो रही है। व्यापारी विकास, पंकज कुमार ने बताया कि अभी बाजार में खरीदारी शुरू हुई है। इस बार नए डिजाइन की रंगीन मोमबत्तियों और सजावटी आइटमों के प्रति ग्राहकों में खास उत्साह है। व्यापारियों को धनतेरस और दीपावली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुड़ाना की सोनिया, रेलपार की मनीषा का कहना है कि पहले ही घर सजाने के लिए समान खरीदना शुरू कर दिया है। क्योंकि हर बार बाद में समय नहीं लग पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें