फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जाम से जूझते रहे बाजार और मुख्य मार्ग

Sat, 07 Nov 2026 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के बड़े बाजार में धनतेरस व दिवाली पर्व पर खरीदारी के दौरान लगा जाम। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
शामली। शहर में धनतेरस पर ग्राहकों व वाहनों की भीड़ रहने से शहर में जाम के हालात बने रहे। बाजारों में ई रिक्शों, चार पहिया वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिसकर्मी दिनभर मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले के बाजारों में धनतेरस की भीड़ रही। बाजार में लोगों और उनके दोपहिया वाहनों की भीड़ रही। मुख्य मार्गों पर ई रिक्शों की भीड़ रही। शहर के कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक में जाम के हालात बने रहे। वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए मार्ग फव्वारा चौक, शिव चौक से गांधी चौक वाले मार्ग के अलावा नया बाजार व नाला पटरी आदि स्थानों पर यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग की गई थी। सड़कों पर यातायात संचालन के लिए पुलिसकर्मी दिनभर मशक्कत करते रहे।
जिला यातायात प्रभारी निधि चौधरी ने बताया कि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ को देखते हुए ई रिक्शों का संचालन बंद रखा गया। सड़कों व चौराहों पर यातायात पुलिसकर्मियों ने वाहनों का संचालन कराया। उन्होंने बताया कि भैया दूज तक यातायात संचालन के लिए यहीं व्यवस्था लागू रहेगी।

शहर के बड़े बाजार में धनतेरस व दिवाली पर्व पर खरीदारी के दौरान लगा जाम। संवाद- फोटो : Archive

शहर के बड़े बाजार में धनतेरस व दिवाली पर्व पर खरीदारी के दौरान लगा जाम। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें