फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दिवाली-छठ पर रोडवेज बसों के बढ़ाए फेरे, बस अड्डों पर उमड़ी भीड़

Sat, 07 Nov 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर रोडवेज बस अड्ड़े पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
शामली। दिवाली और छठ पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। शुक्रवार से निगम की 12 दिवसीय प्रोत्साहन योजना शुरू हो गई। योजना 17 नवंबर तक लागू रहेगी। इसके तहत चालक, परिचालक और डिपो के कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर शुक्रवार दोपहर बाद सरकारी कार्यालयों में अवकाश घोषित होते ही बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शामली से लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के लिए संचालित बसें यात्रियों से खचाखच भरकर रवाना हुईं।
रोडवेज की प्रोत्साहन योजना के तहत चालक, परिचालक और डिपो कर्मचारियों को निर्धारित अवधि में ड्यूटी करने पर एकमुश्त 4800 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके तहत प्रतिदिन 400 रुपये के हिसाब से 12 दिनों की प्रोत्साहन धनराशि निर्धारित की गई है। त्योहारों पर यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए बसों के अतिरिक्त फेरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सात नवंबर को नरक चतुर्दशी, आठ नवंबर को दिवाली, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 11 नवंबर को भाई दूज और छठ पर्व के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए निगम ने विशेष व्यवस्था की है।

शामली बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि योजना के पहले दिन शुक्रवार को दोपहर तक सामान्य दिनों की तरह ही यात्री निकले। लेकिन दोपहर बाद सरकारी कार्यालयों में त्योहार का अवकाश घोषित होने के बाद यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। शामली से लखनऊ जाने वाली बसें पूरी तरह फुल होकर रवाना हुईं। उन्होंने बताया कि पहले दिन करीब 70 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें