फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। थानाभवन पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम कार्ड चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से 79 एटीएम कार्ड और एक लाख पांच हजार 500 रुपये की नकदी बरामद की है। साथ ही घटना में प्रयुक्त सामग्री बरामद की ।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सोमवार को थानाभवन पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों के एटीएम कार्ड बदलकर रुपये चोरी करने वाले गिरोह के सरगना पंकज निवासी पिंजोरा मलीपुरा रोड सहारनपुर, हाल पता 100 फुटा रोड गलीरा चौक थाना सदर बाजार सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 79 एटीएम कार्ड, 1,05,500 रुपये, घटना में प्रयुक्त साम्रगी बरामद की है। आरोपी की गिरफ्तारी से आठ एटीएम कार्ड चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है, जिनमें सात मामले जनपद शामली और मुजफ्फरनगर में दर्ज हैं। आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। आरोपी पर सहारनपुर, शामली व मुजफ्फरनगर में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक आरोपी पंकज ने बताया कि वह और उसका साथी एटीएम के आसपास खड़े होकर ऐसे व्यक्ति को तलाश करते थे, जिसे एटीएम कार्ड चलाने के बारे में कम जानकारी हो।
इसके बाद उसका एटीएम बदलकर उसमें से रुपये चोरी कर लेते थे। वह अपने साथी काका के साथ मिलकर एटीएम मशीन के बटन पर फेविकोल या लिपबाम लगा देते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति एटीएम पर आता तो वे लोग किसी बहाने से उसका एटीएम कार्ड अपने पास पहले से रखे एटीएम कार्ड से बदल लेते थे। एटीएम के बटन पर वे लोग फेविकोल अथवा लिपबाम की छोटी-छोटी बूंदे रख देते थे, जिससे बटन दबाते समय बटन पर रखी गई वह बूंदे बटन पर फैल जाती थी और वे पिन कोड नंबर जान लेते थे। इसके बाद किसी दूसरे एटीएम पर जाकर उस कार्ड से रुपये निकालते थे।
विज्ञापन

आरोपी ने बताया कि वे बदले हुए एटीएम कार्ड को फिर दूसरे एटीएम कार्ड धारक से बदल लेते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्होंने सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, उत्तराखंड में भी एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने की घटनाएं की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें