पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाएं
शामली। उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान को ज्ञापन देकर पश्चिमी उत्तरप्रदेेश को अलग राज्य घोषित करने की मांग की गई है।
शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए केंद्रीय राज्यमंत्री सजीव बालियान को उत्तम प्रदेश निर्माण संगठन की ओर से शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी सन्नी तरुण निर्वाल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एक ज्ञापन देकर कहा कि पिछले कई सालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंड पीठ की मांग अधिवक्ताओं द्वारा की जा रही है। अधिवक्ताओं की मांग संसद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग का समर्थन करते हुए अपना मुद्दा उठाया था। ज्ञापन में यह भी कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग से अलग से राज्य घोषित किए जाने की मांग की जाती रही है। हाईकोर्ट खंडपीठ की तरह पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य घोषित किए जाने का मुद्दा सांसद में उठाने की मांग की है। केंद्रीय राज्यमंत्री को ज्ञापन देने वालों में सतपाल सिंह, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, जगदेव सिंह, शेरखान, विजेंद्र कुमार, आशीष आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।