फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग को साधा

Fri, 25 May 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
विज्ञापन
policital - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का तेवर तीखा रहा। हर मुद्दे पर उन्होंने विपक्ष पर करारा हमला बोला। वहीं, किसान, नौजवान, व्यापारी को साधते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर भी खुलकर बोले।  खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री के तरकश से निकलते तीरों का निशाना विपक्षी दलों सपा और रालोद रही। वैसे तो उन्होंने यह भी कहा कि देश के भ्रष्ट और विकास-सुशासन विरोधी नेता एक मंच पर आ गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बसपा या कांग्रेस का नाम खुलकर नहीं लिया।
विज्ञापन


करीब 35 मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शैली तीखी ही रही। भाषण के बीच में जहां वह किसानों के ऋण माफ करने,  गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, मिट्टी पर से रॉयल्टी हटाने और कोल्हू लगाने में छूट दिलाने की बात करते रहे, तो बीच बीच में मुजफ्फरनगर का सांप्रदायिक दंगा, कवाल के सचिन और गौरव की हत्या और कैराना पलायन प्रकरण का जिक्र करके वह विपक्षी दलों पर हमलावर भी दिखाई दिए।

वहीं, बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई अभियान चलाने और सुरक्षित माहौल का हवाला देकर उन्होंने व्यापारी वर्ग को भी साधने का पूरा प्रयास किया। इंवेस्टर समिट कराकर करोड़ों रुपये के निवेश का जिक्र करके यह भी कहना नहीं भूले कि व्यापारियों के हित में भाजपा ने बहुत कार्य किए हैं।  
विज्ञापन


 बाबूजी के सपनों को साकार करूंगी : मृगांका सिंह  

कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कहा कि मेरे पिता स्वर्गीय हुकुम सिंह ने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए। कुछ कार्य अधूरे रह गए, जिन्हें पूरा करने के लिए ही वह राजनीति में आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि 28 मई को होने वाले मतदान में हिस्सा लें।

पीएसी कैंप की स्थापना का दिया बड़ा संदेश  

सीएम ने कैराना पलायन का जिक्र करने के साथ ही एक और बड़ा संदेश शामली जिले को देने का प्रयास किया। वह संदेश था शामली जिले में पीएसी कैंप की स्थापना का। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना पलायन से जोड़कर कहा। उन्होंने कहा कि कैराना और कांधला के बीच पीएसी का कैंप स्थापित कराएंगे, ताकि भविष्य में इस क्षेत्र में पहले जैसे खराब हालात ही पैदा न हो पाएं और गुंडों माफिया में दहशत पैदा की जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बात कहकर जनता की खूब वाहवाही भी बटोरी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें