कांधला। सकल जैन समाज के तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया गया। नगर के श्री श्वेतांबर जैन स्थानक पर जैन समाज के श्रद्धालु पहुंचे और प्रभातफेरी निकाली।
जैन स्थानक के सुधर्मा सभागार में महासती सुमित्रा महाराज ने कहा कि भगवान महावीर ने विश्व को जिस जीयो और जीने दो का संदेश दिया। उससे आज समाज के प्रत्येक बच्चे को संस्कारित करना बहुत जरूरी है। भगवान महावीर ने अहिंसा का जो स्वरूप बताया था आज विश्व शांति के लिए उसकी नितांत आवश्यकता है। सभी जीवों पर करूणा व दया ही जैन धर्म का मूल मंत्र है।
प्रवचन के बाद समाज के छोटे बच्चों ने धार्मिक नाटकों से भगवान महावीर के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के बाद में जैन मिलन की ओर लक्की ड्रा कूपन निकाला गया। जिसमें तीन लक्की विजेताओं को उपहार दिया गया। इस दौरान दिगंबर जैन समाज के प्रधान नत्थूमल जैन, प्रवीण कुमार जैन, कुलदीप जैन, नरेंद्र जैन, गुणपाल जैन, दीपक जैन, डॉ. रश्मिकांत जैन, अजय मौजूद रहे।