धूमधाम से मनाया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव
शामली। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में हवन और भंडारे का आयोजन किया गया।
शनिवार को महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति द्वारा प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर पर हुआ। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर धर्म लाभ उठाया। इसके बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मुख्य यजमान विजय कौशिक, मंदिर समिति के प्रधान जितेंद्र चंद्रा, महासचिव मनीष गहलोत, कोषाध्यक्ष सुचित्र पाहिवाल व सचिव दीपक चंद्रा रहे। पुनीत द्विवेदी, प्रमोद नामदेव अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंदिर के पुजारी महेंद्र भूषण धवन ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया। इस अवसर पर संरक्षक सोमदत्त गहलोत, रामगोपाल पाहिवाल, प्रेमचंद धवन, हंसराज पारचा, राजन पाहिवाल, सुनील गहलोत, दीपक बिड़ला, राकेश गहलोत, नरेश गहलोत, शशिकांत पाहिवाल, नीरज चंदेल, संदीप कैशला, वासु सिलेलान, सुनील चंद्रा, जितेंद्र टांक, कमल डारिया, राजाराम चंद्रा, देवीदास धवन, पुनीत पाहिवाल, लक्की डारिया, पंकज बिड़ला आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला बड़ीआल स्थित वाल्मीकि मंदिर में भी हवन हुआ। इस अवसर पर पूर्व सभासद रमेशचंद चंद्रा, ओमप्रकाश चंदेल, सुशील चावला, जीवन, बबली, नवीन कुमार, अमित कुमार, कर्ण चावला, प्रदीप चावला मौजूद रहे। तालाब रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर में हवन का आयोजन किया गया और महर्षि वाल्मीकि की विशेष पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर मुकेश तेश्वर, सुदेश तेश्वर, मीरा चावला, सोनू चावला, नरेश महरोलिया, दीपक कुमार, मनोज कुमार, सचिन तेश्वर आदि मौजूद रहे। मोहल्ला पंसारियान वाल्मीकि कालोनी में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच ने कार्यक्रम आयोजित किया। मंदिर कमेटी द्वारा हवन और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर अरविंद झंझोट, नंदू प्रसाद, मुकेश कुमार, अरुण, विशाल, काजल, करुणा, सुनीता, अनुराधा, राजेश, लक्ष्मी, खुशीराम आदि मौजूद रहे।