ऊंची कूद में मधुर, प्रिया ने पाया पहला स्थान
शामली। वीवी पीजी कॉलेज में चल रही वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। मंगलवार को हुई प्रतियोगिता के घोषित परिणाम में छात्रों की ऊंची कूद में मधुर ने पहला स्थान प्राप्त किया। आशीष ने द्वितीय व रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं में प्रिया ने प्रथम, राधा द्वितीय व आशा तृतीय स्थान पर रहीं।
छात्रों की 400 मीटर दौड़ में आकाश में प्रथम, पंकज द्वितीय, रितिक तृतीय स्थान पर रहे। छात्राओं में राधा ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय व दीपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं की लंबी कूद में राधा प्रथम, प्रिया द्वितीय व आंचल तृतीय स्थान पर रहीं। छात्रों में रजत प्रथम, विकास द्वितीय व मधुर तृतीय स्थान पर रहे। छात्रों की रिले रेस में विकास, आशीष, हिमांशु व नीरज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान आकाश, नितिन, गौरव और विक्रम की टीम ने और तृतीय स्थान मधुर, शोयब, समीर व आदिल की टीम ने प्राप्त किया।
छात्राओं की रिले रेस में प्रथम स्थान पर दीपा, आंचल, राधा व नीतू, द्वितीय स्थान पर वैष्णो, सिया, राखी, खुशी, तृतीय स्थान पर शालू, आशा, प्रिया व प्राची की टीम रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार, क्रीड़ाधिकारी डॉ. प्रताप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मंजू मगन, नीना छोकरा, पूजा, बबली रानी, नारायण सिंह, निर्भय सिंह, मृदुला जैन, अरविंद, अनुप्रिता, रिचा भारद्वाज, नवनीत गर्ग, भीष्म सिंह आदि मौजूद रहे।