फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन मेरिट काॅलेजों की आखिरी उम्मीद

Wed, 10 Aug 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
लोहाघाट कॉलेज में एडमिशन शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। छठी मेरिट के दाखिले पूरे होने के बाद अब कालेजों में ओपन मेरिट से दाखिले होंगे। जिसके लिए मंगलवार को कालेजों में ओपन मेरिट के प्रफोर्मा के साथ प्रमाण पत्र लगाकर आवेदन जमा करने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। खाली सीटों के मुकाबले कई गुणा आवेदन फॉर्म आए। जिसकी आज मेरिट लगेगी, इसके बाद 11 अगस्त को कालेजों में दाखिले होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को यूनिवर्सिटी द्वारा वेबसाइट पर प्रफोर्मा डाउनलोड करने के बाद छात्र-छात्राओं की जनपद के चारों कालेजों में खाली सीटों पर दाखिला लेने के लिए आवेदन जमा करने के लिए सुबह से ही लाइन लगी रही। छात्रों ने कालेज में शाम चार बजे तक आवेदन जमा किए। जिसके बाद अब कालेज में बुधवार को शाम चार बजे तक कालेज में बोर्ड पर सीटों के अनुसार आरक्षण को देखते हुए मेरिट लगा दी जाएगी। जिसके बाद 11 अगस्त को कालेजों में सुबह 10 बजे से दाखिला प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 


विजय सिंह पथिक कैराना के प्रोफेसर डॉ. भूूमेश कुमार ने बताया कि कालेज में बीए में कालेज में 70 सीटें खाली हैं जिसमें 81 आवेदन जमा किए हैं। जिसमें विषय संयोजन के कारण केवल 19 ही दाखिले कर पाएंगे। जिसमें छात्र-छात्राओं को एक थ्योरी का विषय व दो प्रेक्टिकल के विषय लेने होंगे। 
विज्ञापन



वहीं, वीवी पीजी कालेज में भी बीए में 61 खाली सीटों के मुकाबले 160 आवेदन आए हैं। जिसमें वहां भी कुछ विषय में सीटें पूरी होने के कारण कम सीटों पर ही दाखिला हो पाएगा। वहीं, कांधला के कालेज में बीएससी गणित और बायो में खाली सीटें ज्यादा हैं जबकि आवेदन कम ही आ पाए हैं। जनपद के चारों कालेजों में सीटों और आवेदनों की संख्या इस प्रकार है।
विज्ञापन


आरके पीजी शामली
संकाय        खाली    आवेदन संख्या
बीएससी गणित    4    48
बीएससी बायो    9    37
बीएससी संाख्यिकी    10    15
बीएससी एजी    81    145
वीवी पीजी
बीए        61    160
राजकीय महाविद्यालय कांधला
बीए        37    79
बीएससी बायो    23    5
बीएससी गणित    21    13
विजय सिंह पथिक कैराना
बीए        70    81
बीकॉम        5    60
बीएससी बायो    8    29
गणित और कंप्यूटर    21    35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें