फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बैंडबाजों संग निकाली भगवान श्रीजी की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पंच कल्याणक महोत्सव के तीसरे दिन परम पूज्य जैन आचार्य 108 सौरभ सागर महाराज के सानिध्य में बुधवार को भगवान श्रीजी की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इतना ही नहीं शोभायात्रा पर हेलिकाॅप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। शोभायात्रा का व्यापारियों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
बुधवार को वीवी इंटर कॉलेज पंचकल्याणक महोत्सव स्थल से श्रीजी की शोभायात्रा प्रारंभ होकर फवारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, रेलवे रोड, तालाब रोड जैन मंदिर, मिल रोड, अग्रसेन पार्क, वर्मा मार्केट से गुजरी। इसके बाद विश्राम वीवी इंटर कॉलेज में समाप्त हुई। शोभायात्रा में भारत के प्रसिद्ध 12 बैंड सम्मिलित हुए। संगीत मंडली, 27 आकर्षक झांकियां, हाथी, रथ, ढोल पार्टी आदि भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। हाथी पर सोधर्म इंद्र शामली के प्रसिद्ध उद्यमी आशीष जैन-रेखा जैन, दूसरे हाथी पर कुबेर संभव जैन, आदिति जैन, तीसरे हाथी पर ईशान, कमल जैन, अंजू जैन, कामता प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान पुलिस भी अलर्ट रही। दूसरी ओर वीवी इंटर काॅलेज में पंचकल्याणक महोत्सव में सुमेरू पर्वत पर 108 कालसन से जन्माभिषेक किया गया। इंद्र-इंद्राणी द्वारा पूजा-हवन कराया गया। अमित जैन, प्रवीण जैन, राजेश जैन, सलेकचंद जैन बैंक, नवीन जैन, अंकित जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, विनय जैन रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें