शामली। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बोल बम- बम बोल और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को फल- फूल, बेलपत्र अर्पित करके दूध दही, घी और गंगाजल एवं पंचामृत से जलाभिषेक किया।
सावन के चौथे सोमवार को सुबह चार बजे से शहर के हनुमान धाम पर मनकामेश्वर महादेव मंदिर, शिव मंदिर खेड़ीबैरागी, भाकूवाला शिव मंदिर, सिद्धपीठ सदाशिव मंदिर, बलभद्र मंदिर, शिवचौक, कुटीवाला मंदिर, गुलजारी वाला शिव मंदिर, बनखंडी महादेव मंदिर, झंडे वाला शिवमंदिर, सत्यनारायण मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, शिव मंदिर, भोलेश्वर महादेव मंदिर, मुक्तेश्वर धाम सती मंदिर, ठाकुर द्वारा मंदिर सहित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना हुई।
बोल बम -बम बोल हर-हर महादेव के जयघोष गूंज उठे। भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करके मनोकामनाएं मांगी। पूरे दिन भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना व जलाभिषेक चलता रहा।