फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर दिनदाहड़े लूट की घटना को दर्ज नहीं कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दस दिन बाद भी लूट का खुलासा नहीं होने से रोष
विज्ञापन

कैराना। दस दिन पूर्व जगनपुर में दिनदहाडे़ घर में घुसकर चार बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में शिकायत के बावजूद कोतवाली पुलिस ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राम प्रधान के साथ कोतवाली पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से लूट का खुलासा नहीं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

गांव जगनपुर निवासी देवेंद्र के अनुसार 21 जुलाई की दोपहर तीन बजे उसके बेटे अमित की पत्नी रीना घर में अकेले थी। इसी दौरान चार बदमाश उसके घर में घुस आए तथा रीना के हाथ पैर बांधकर उसको बंधक बना लिया। उसके घर में रखे दो तोले सोने के उसके कानों के टॉप्स, मंगलसूत्र तथा अलमारी में रखे 14 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने रीना के सिर में लोहे की रॉड मार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़िता के ससुर देवेंद्र ने उसी दिन इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को की थी, लेकिन आज तक पुुलिस ने इसमें कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को पीड़ित ग्राम प्रधान सुरेंद्र के साथ कोतवाली पहुंचे तथा मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें