फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यूपी बोर्ड से जारी नहीं हुई प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची

Tue, 14 Nov 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा के लिए प्रस्तावित केंद्रों की अभी तक सूची जारी नहीं हुई है। प्रस्तावित केंद्रों की सूची 11 नवंबर तक बोर्ड की तरफ से जारी होनी थी। प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होने के बाद ही आपत्ति मांगी जाएगी और उनका निस्तारण किया जाएगा। पिछले साल जिले में 37 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा हुई थी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की 2024 की परीक्षा को लेकर तैयारी चल रही है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जिले के सभी 107 माध्यमिक कॉलेजों का भौतिक सत्यापन कर संसाधनों व सुविधाओं संबंधी रिपोर्ट बोर्ड को पिछले महीने ही डीआईओएस कार्यालय से भेजी जा चुकी है। इसके बाद बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी होनी है। पहले बोर्ड ने 30 अक्तूबर तक प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करने करने का शेड्यूल जारी किया था। इस तिथि पर प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी न होने के कारण नया शेड्यूल जारी किया गया।
नए शेड्यूल के अनुसार 11 नवंबर तक प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी की जानी थी। इसके बाद 16 नवंबर तक आपत्ति मांगी जानी है और 25 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर बोर्ड को अंतिम सूची जिला स्तर से भेजी जानी है, लेकिन अभी तक बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी नहीं हुई है। परीक्षा केंद्राें की सूची जारी न होने से केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया में समय लग रहा है। डीआईओएस जेएस शाक्य ने बताया कि 11 नवंबर तक बोर्ड की तरफ से प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होनी थी, लेकिन अभी तक जारी नहीं हुई है। उम्मीद है कि एक-दो दिन में बोर्ड से प्रस्तावित केंद्रों की सूची जारी हो जाएगी। इसके बाद 16 नवंबर तक आपत्तियां मांगे जाने का समय है। इसके बाद आपत्तियों का निस्तारण कर 25 नवंबर तक बोर्ड को केंद्रों की सूची भेजी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें