फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटी कलां में लेंटर गिरा, वृद्धा और बच्चे की मौत

Tue, 31 Jan 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना क्षेत्र के गांव पावटी कलां में गिरा मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना। पावटी कलां गांव में मकान का लेंटर गिर गया, जिसके मलबे में दबकर वृद्धा और बच्चे की मौत हो गई, जबकि महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। गैस कटर से लेंटर को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो पशुओं ने भी दम तोड़ दिया, जबकि तीन पशु चोटिल हो गए। मलबे में दबकर ट्रैक्टर, बाइक सहित घर का सभी सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

  गांव निवासी असलम ने गांव के बाहर खेतों पर 10 फुट मिट्टी का भराव करा कर एक साल पहले पक्का मकान बनाया था। मकान के अंदर काफी बडे़ बरामदे के लेंटर के नीचे दो हल्के पिलर लगा रखे थे। जबकि मकान के चारों और की जमीन काफी नीची व खाली पड़ी थी। रविवार रात पूरा परिवार अंदर सोया हुआ था। सोमवार सुबह करीब चार बजे असलम मकान से बाहर निकल कर पशुओं को चारा डालने गया तो पूरे मकान का लिंटर धड़ाम से नीचे आ गिरा। असलम को छोड़कर पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया। 

असलम की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और मलबे को हटाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गैस कटर से लिंटर को कटवाया और परिवार के लोगों को बाहर निकाला गया। दम घुटने से असलम की सास हाजनमुदी (60) निवासी ग्राम गढ़ी बेसको थाना सनौली जिला पानीपत हरियाणा, असलम के पुत्र अफजल (5) की मौके पर ही मौत हो गई। एक गाय की बछिया और कटिया ने भी दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से असलम की घायल पत्नी रिजवाना (32), पुत्र अकमल (6) और पुत्री सानिया (9) को अस्पताल पहुंचाया। इसके अलावा मलबे में दबने से गाय और एक भैंस भी घायल हो गई। घर का सारा सामान, एक ट्रैक्टर और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों शवों का पंचनामा भर कर परिजनों के सपुर्द कर दिए गए। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि हादसे में असलम की सास मुदी और पुत्र अफजल की मौत हो गई। असलम की तहरीर पर हादसे की सूचना दर्ज की गई है। मृतकों के शव का पंचनामा भर कर बिना पोस्टमार्टम के ही परिजनों की सपुर्दगी में दे दिए गए। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें