वैक्सीन के लिए मदरसे में लगी लाइन
शामली, कैराना। क्षेत्र के आठ बूथों पर 1190 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। पानीपत रोड स्थित मदरसे और केनरा बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में वैक्सीन लगवाने वालों की लाइन लगी रही।
ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को कैराना सीएचसी पर 127, केनरा बैंक के पास स्थित शिव मंदिर में 221, ऊंचा गांव में 149, बामनौली में 140, पंजीठ में 178, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल में 120 और पानीपत रोड स्थित मदरसा इशातुल इस्लाम में 155 युवकों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। प्राइमरी शास्त्री स्कूल में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। मदरसा इशातुल इस्लाम और शिव मंदिर में वैक्सीन लगवाने वालों की लंबी लाइन लगी रही। मदरसा इशातुल इस्लाम के मौलाना बरकतुल्ला अमीनी ने सभी लोगों से जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। मौके पर मास्टर समुल्लाह खान, डॉक्टर अजमतुल्लाह खान, फारुख बागवा, दानिश मेंबर और इंतजार अंसारी मौजूद रहे।
278 लोगों की कोरोना जांच की
कैराना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी, मवी और तीतरवाड़ा में 278 लोगों की कोरोना जांच की। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सीएचसी, मवी और तीतरवाड़ा में 139 लोगों की एंटीजन किट से जांच की। जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। 139 लोगों के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी।
कैराना में अरबिया इशातुल इस्लाम मदरसे में वैक्सीन लगवाने के लिए लाइन में खडे लोग- फोटो : SHAMLI