शामली कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेती डीएम व बीएसए गीता वर्मा
- फोटो : SHAMLI
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जीवन को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षित यात्रा करना जरूरी है। इसके लिए यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में एआरटीओ शामली द्वारा 24 से 30 सितंबर तक चलने वाले द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह व कोविड-19 के बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। डीएम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने आमजनमानस से अपील की कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के अभियान के साथ जुड़े और यातायात के सभी नियमों का शत-प्रतिशत पालन करें। कहा कि कभी भी नशे का सेवन कर व नींद की हालत में गाड़ी ना चलाए। एआरटीओ मुंशीलाल, जिला यातायात प्रभारी भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा एआरटीओ कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने लोगों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी। यातायात प्रभारी भंवर सिंह लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। मौके पर रोहित विश्वकर्मा, एसीएमओ डॉ. जगमोहन, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, बस ट्रांसपोर्टर्स के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह, ऑटो मोबाइल्स डीलर्स, ई-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
शामली कलेक्ट्रेट सभागर में आयोजित बैठक में भाग लेते अधिकारी- फोटो : SHAMLI