फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस होगा निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस होगा निरस्त
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा में घर में रखे पटाखे में विस्फोट प्रकरण में आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर, इस हादसे में मरी महिला के शव को बुधवार देर रात में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मोहल्ला काजीवाड़ा में हाजी शौकत के घर में बुधवार सुबह पटाखों में आग लगने से तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया था। इस हादसे में शौकत के पुत्र मुनव्वर की पतनी खुशनुमा, मुनव्वर का 12 वर्षीय पुत्र सबरेज और सास नूरजहां घायल हो गए थे। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने खुशनुमा को मृत घोषित कर दिया था। सबरेज का मेरठ अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने हाजी शौकत व उसके पुत्र मुनव्वर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों और मोहल्लेवासियों ने पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मामले में सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि हाजी शौकत के नाम 15 किलो तक आतिशबाजी बनाने व बेचने के लाइसेंस है, जिसका गोदाम टपराना गाजीपुर में है। अभी तक की जांच में घनी आबादी के बीच घर में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण होना पाया गया है। इस आधार पर लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। एएसपी ओपी सिंह का कहना है कि पटाखा विस्फोट के प्रकरण में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस की जांच के आधार पर लाइसेंस निरस्त करने और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें