फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, दूसरे की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयों की बरामदगी के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने उच्चाधिकारियों को मेडिकल स्टोर के निरस्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही पिछले दिनों नशीली दवाइयां बरामद होने पर एक अन्य मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चौसाना में पुलिस ने एक कार सवार तीन व्यक्तियों को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के पत्ते मिले थे। पूछताछ के बाद पुलिस में भारत मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए संचालक को हिरासत में लेकर स्टोर को सील कर दिया था। ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडे ने पुलिस के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की थी।
ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां मिलने के बाद उच्चाधिकारियों को लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेज दी है। इसके साथ ही पिछले दिनों भी एक मेडिकल स्टोर पर हरियाणा पुलिस ने नशीली दवाइयां बरामद की थी। ड्रग इंस्पेक्टर की जांच में भी नशीली दवाइयां बेचे जाने की पुष्टि हुई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। ड्रग इंस्पेक्टर निधि पांडे ने बताया कि उच्चाधिकारियों को भारत मेडिकल स्टोर के लाइसेंस रद करने की रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें