फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार आने दो, आजम को भिजवाएंगे जेल

Tue, 20 Sep 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थानाभवन। मां बहनों की अस्मिता की सुरक्षा की आवाज उठाने पर सुरेश राणा को जेल भेजा गया था। विधान सभा चुनाव में जनता प्रदेश में भाजपा       की सरकार बनवायेगी तो मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी आजम खां को जेल भेजा जाएगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश के साथ-साथ        क्षेत्र में भी अनेक योजनाऐं धरातल पर चल रही है। 
विज्ञापन


सोमवार की देर शाम क्षेत्र के गांव कादरगढ़ में शिव शक्ति पीठ पर ग्रामीणों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सुरेश राणा ने कहा प्रदेश की सपा सरकार में चारों ओर अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, रंगदारी, डकैती, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं प्रदेश में आम हो चली है। मां बहनों की अस्मिता का प्रदेश सरकार में कोई मान नहीं है। प्रदेश में विकास, कानून व्यवस्था को बनाना तो क्या प्रदेश सरकार अपने परिवार के चाचा भतीजे की अहम लड़ाई में ही व्यस्त हैं।

बुलंदशहर हाईवे पर सरेशाम मां-बेटी के साथ उनके परिजनों की आंखों के सामने दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की जनता को शर्मसार           कर दिया। 
उन्होंने कहा शामली में दलित बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में जब उन्होंने मांग उठायी तो उन्हें प्रदेश के ताकतवर मंत्री आजम खां के इशारे पर जेल भेजा गया। मै मां बहनों की अस्मिता की रक्षा के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करूंगा। इसके लिए चाहे मुझे सौ बार जेल जाना पड़े। उन्होंने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में आजम खां व बसपा के नसीमुद्दीन सिद्दीकी मुझे हराने के लिए साजिश के तहत काम कर रहे हैं, क्योंकि मैने इनसे विधानसभा में भी इनकी गलत नीतियों के विरोध में डटकर मुकाबला किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा विधायक निधि का एक एक पैसा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में लगाया गया है। कार्यक्रम में देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव      बालियान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में  भारत का सम्मान बढ़ा है। देश में अनेक योजनाएं धरातल पर चल रही हैं। क्षेत्र में दिल्ली से देहरादून एचएन-58 पर कार्य चल रहा है। मेरठ से टपरी तक दोहरी रेलवे लाइन का कार्य प्रारंभ हो गया है। दिल्ली सहारनपुर वाया शामली  रेलवे लाइन दोहरीकरण सर्वे प्रारंभ हो गया है। मेरठ से पानीपत रेलवे लाइन मंजूर हो गयी है। 

 जिला पंचायत अध्यक्ष पति प्रसन्न चौधरी, अनिल चौहान, देवराज पंवार ने विचार रखे। राजेन्द्र सिंह के संचालन व महेंद्र सिंह मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया। राजेन्द्र सिंह रोड, प्रधान बब्लू, डॉ. कंवरपाल, प्रधान नेत्रपाल, प्रवीण, विरेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह, संजु राणा, राहुल राणा, संजय राणा, चरण सिंह सैनी, जय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें