फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में गन्ना पहुंचा कम, चीनी उत्पादन घटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की चीनी मिलों को गन्ने की आपूर्ति कम होने से चीनी का उत्पादन भी घट गया है। पिछले दो साल में जिले की चीनी मिलों को 23.06 लाख क्विंटल गन्ना कम मिला है। कम गन्ना आपूर्ति होने से मिलों में 4.59 लाख क्विंटल चीनी कम बन पाई है।
विज्ञापन

गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलों को वर्ष 2020-21 में जिले की चीनी मिलों को 355.14 लाख क्विंटल गन्ना मिला था। वर्ष 2021-22 में जिले की सभी चीनी मिलों को 332.08 लाख क्विंटल मिल पाया है। आंकड़ों के मुताबिक शामली चीनी मिल को 107.51 लाख क्विंटल गन्ना, ऊन चीनी मिल को 97.49 लाख क्विंटल गन्ना, थानाभवन चीनी मिल को 127.08 लाख क्विंटल मिल पाया है। इसी प्रकार पिछले सालों में जिले की चीनी मिलों को 23.06 लाख क्विंटल कम गन्ना मिल पाया है। इसी प्रकार जिले की चीनी मिलों ने वर्ष 2020-21 के पेराई सत्र में 37.86 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन था।
जिसमें शामली मिल ने 12.37 लाख क्विंटल चीनी, ऊन चीनी मिल 11.09 लाख क्विंटल चीनी और थानाभवन चीनी मिल 14.40 लाख क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ। वर्ष 2021-22 के गन्ना पेराई सत्र में शामली चीनी मिल 10.22 लाख क्विंटल चीनी, ऊन चीनी मिल 10.31 लाख क्विंटल ओर चीनी थानाभवन मिल 12.74 लाख क्विंटल चीनी बना पाई है। इसी प्रकार पिछले दो सालों में 4.59 लाख क्विंटल कम चीनी का उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन

नकद भुगतान के चलते कोल्हू-क्रेशर पर गया गन्ना
मिलों से गन्ना भुगतान देरी से होने के कारण किसानों ने कोल्हू-क्रेशर पर गन्ना बेचा। जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह का कहना है कि पिछले दो साल में कोल्हू-क्रेशरों की संख्या बढ़ी है। जिसके चलते वहां गन्ने का रेट 315 रुपये क्विंटल तक पहुंच गया। काफी किसानों ने नकद भुगतान के लिए कोल्हू-क्रेशर पर गन्ना बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें