शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर दस फरवरी को जिले के अधिवक्ता हड़ताल रखेंगे। वकील व्यापारियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों के सहयोग से शिव चौक पर धरना प्रदर्शन करेंगे। सोमवार को जिले के अधविक्ताओं ने जिला बार भवन में बैठक कर रणनीति तैयार की।
जिला बार भवन में जिला बार एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर दस फरवरी को हड़ताल करने और शिवचौक पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह ने दस फरवरी को व्यापारियों, ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का निर्णय लिया, जिस पर अधिवक्ताओं ने सहमति जताई। महासचिव जसपाल राणा, सतेंद्र धिरयान, मुकेश कुमार गर्ग, सोमपाल चौहान, चंद्रभान सिंह, रामपाल सिंह, धीरेंद्र कुमार, संजीव कुमार गर्ग, अरविंद जावला, योगेंद्र कुमार भारद्वाज, रविंद्र कुमार, चाहत खान, श्यामवती विवेक कुमार, महक सिंह देशवाल, चंद्रवीर, विरेंद्र कुमार, मनोज देशवाल और योगेश शर्मा रहे।