फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वकीलों ने फूंका सरकार का पुतला, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम कार्यालय पर दिया धरना, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी हड़ताल पर रहे
विज्ञापन


शामली। हापुड़ की घटना के विरोध में वकील बृहस्पतिवार को भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया। कार्रवाई की मांग को लेकर वकीलों ने कलक्ट्रेट में सरकार के पुतले का दहन किया। वकीलों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र कुमार एडवोकेट के आह्वान पर जिले के वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। जिसके कारण वादकारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर प्रदीप पंवार, विवेक कुमार, श्रीपाल बालियान, संजय शर्मा, सतीश चौहान, प्रताप राठौर, सन्नी निरवाल, राजपाल प्रधान आदि शामिल रहे। वकीलों ने हापुड़ के डीएम और एसपी का अविलंब स्थानान्तरण, झूठी रिपोर्ट को खारिज किया जाए, घायल वकीलों को मुआवजा दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जिला टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी वाणिज्य कर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और धरना दिया। सुबह से ही पदाधिकारी न्यायिक कार्याें से विरत रहे। मौके पर दिव्या मित्तल एडवोकेट, मुनव्वर हसन एडवोकेट, सुरेंद्र सिंह, सनुज शर्मा, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें