फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पाकिस्तान, अफगानिस्तान, थाईलैंड से भी जुड़े लविश के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कंपनियों में रुपये इनवेस्ट कराकर दस हजार से अधिक लोगों से ठगी करने वाले दुबई में बैठे लविश चौधरी के तार पाकिस्तान, अफगानिस्तान, थाईलैंड और बैंकांक तक से जुड़े हैं। ईडी के हाथ अफगानिस्तान और अन्य देशों के प्रभावशाली लोगों की वीडियो और फोटो भी लगी हैं। इनका कनेक्शन तलाश जा रहा है।
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि नवाब से पूछताछ और जांच में सामने आया है कि लविश चौधरी हर तीन माह में दुबई के किसी एक आलीशान होटल में कार्यक्रम आयोजित करता था, जिसमें पाकिस्तान से लेकर अफगानिस्तान और अन्य देशों के प्रभावशाली लोगों को बुलाता था। कार्यक्रम में लोगों को बहकाने के लिए विदेशियों से संबोधन कराया जाता था। बताया जा रहा है कि उक्त लोगों ने अरबों, खरबों रुपया लविश की कई कंपनियों में इनवेस्ट किया हुआ है। उक्त लोगों का पूरा खर्च खुद लविश वहन करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं लविश ने हाल ही में अपनी बहन की शादी दुबई में कराई थी, जिसमें वेस्ट यूपी समेत देशभर के एजेंट और अन्य लोग शामिल हुए थे। इनके वीजा, पासपोर्ट की जांच के लिए ईडी ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है। बागपत, शामली के छह लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनसे जल्द ही पूछताछ होगी। 100 वीजा, पासपोर्ट की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें