फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पूर्वी यमुना नहर की पटरी के चौड़ीकरण के लिए टेंडर छोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। नवीन कलक्ट्रेट जाने वाली पूर्वी यमुना नहर की पटरी का निर्माण कार्य आगामी 31 मार्च से शुरू हो जाएगा। पटरी चौड़ीकरण के लिए टेंड़र छोड़ दिए गए हैं।
जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर की पटरी करमू खेड़ी पुल से लेकर भैंसवाल नहर पुल तक 3.75 मीटर चौड़ी बनी है। नवीन जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट वर्ष 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। कलक्ट्रेट में आवागमन बढ़ने के मद्देनजर डीएम अरविंद कुमार चौहान के निर्देश पर पूर्वी यमुना नहर की पटरी के चौड़़ीकरण के लिए 19 करोड़ 16 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली ने उत्तर प्रदेश शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने दो सप्ताह पूर्व एस्टीमेट स्वीकृत कर 4 करोड़ कर 50 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की है।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि इसी महीने ऑनलाइन टेंडर खुल जाएगा।
आनलाइन टेंडर खुलने के बाद टेंडर अनुबंध प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। 31 मार्च 2025 से पहले मेरठ-करनाल हाईवे से लेकर भैंसवाल गांव के नहर पुल तक पूर्वी यमुना नहर पटरी का चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें