फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती डालने घर में घुसे बदमाशों ने महिलाओं पर किया धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने रविवार देर रात वारदात को दिया अंजाम
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव पलठेड़ी में एक घर में घुसे हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डाका डाला। उन्हाेंने विरोध करने पर महिलाओं को धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाभवन-ऊन रोड स्थित गांव पलठेड़ी में ईंट भट्ठे के पास हाफिज तुफैल का मकान है। रविवार देर रात करीब दो बजे कुछ बदमाश घर में घुस आए। मुकीम पुत्र हाफिज तुफैल ने बताया कि उसकी मां, पत्नी और दो बहनें घर के बरामदे में सो रही थीं। वह और उसके पिता घर पर नहीं थे। मुकीम ने बताया घर के पीछे की ओर जंगल है। उसके रास्ते से दीवार फांदकर दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए, जबकि तीन बाहर खड़े रहे। बदमाशों की आहट से उसकी मां की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो घर की बाकी महिलाएं भी जाग गईं। बदमाशों ने इसराना पत्नी मुकीम के कुंडल लूट लिए। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें नाजमा व सादिया पुत्री हाफिज तुफैल और सबीला पत्नी हाफिज तुफैल के सिर व हाथों में गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

इससे घर में चीख-पुकार मच गई। एक बदमाश ने उन्हें डराने के लिए तमंचे से फायर करने की कोशिश की। इस दौरान कारतूस उसके हाथ से छूटकर गिर गया। शोर सुनकर पड़ोस के लोग जाग गए। इस पर बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने वारदात की जानकारी 112 नंबर पर दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और कारतूस बरामद किया। क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पूछताछ और जांच में जुट गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शबीला पत्नी हाफिज तुफैल की ओर से तहरीर आई है। जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, चार्ज लेते ही नवागत एसएसपी अभिषेक सिंह ने भी घटनास्थल का दौराकर पीड़ितों से बात की तथा थाना प्रभारी को वारदात के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें