फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर उतरा एंटी रोमियो स्क्वाॅड

Thu, 23 Mar 2017 12:06 AM IST
शामली, अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : file photo
विज्ञापन
शामली। महिलाओं और छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने और छेड़छाड़ करने वालों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन हो गया है। जिले में एंटी रोमियो स्क्वायड की आठ टीमें बुधवार से सड़कों पर उतार दी गईं। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि छेड़छाड़ करने वालों से सख्ती से पेश आया जाए। 
विज्ञापन


बुधवार को एसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा और एएसपी अनिल कुमार झा ने एंटी रोमियो स्क्वायड टीमों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि जिले में प्रत्येक थाना   स्तर पर एक एंटी रोमियो    स्क्वायड टीम गठित की गई है। इसमें एक इंस्पेक्टर/उपनिरीक्षक, तीन कांस्टेबल (पुरुष) तथा एक महिला कांस्टेबल को शामिल किया गया है। इस टीम की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में ऐसे स्थानों पर नजर रखेंगे, जहां भीड़भाड़ ज्यादा रहती है तथा छात्राओं और
महिलाओं की आवाजाही होती है। 

ऐसे स्थानों पर बेवजह घूमने वालों पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई छेड़छाड़ करते हुए पाया जाएगा, तो उसको गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि इस टीम के अलावा   कुछ पुलिसकर्मियों को सादे कपड़ों में भी सक्रिय रखा गया है। ताकि गोपनीय ढंग से भी छेड़छाड़ करने वालों पर नजर रखी जा सके। इस दौरान सीओ सुनील कुमार त्यागी, सीओ भूषण वर्मा, सीओ उपेंद्र कुमार यादव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


वहीं्र बुधवार को पुलिस ने मिल रोड पर हिंदू कन्या इंटर कॉलेज के बाहर से दो युवकों को पकड़ा, जो बेवजह वहां घूम रहे थे। इस रोड पर छेड़छाड़ की नीयत से युवक घूमते हैं। वहीं, कबाड़ी बाजार के पास स्थित जैन कन्या इंटर कॉलेज के बाहर मंडरा रहे एक युवक को भी पकड़कर पुलिस थाने ले आई। 

पुलिस की सक्रियता के साथ ही छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ छात्राओं   का हौसला भी बढ़ गया है। बुधवार को पूर्वाह्न 10 बजे शामली में नाला पटरी के पास एक युवक ने छात्रा पर फब्तियां कस दीं। छात्रा ने विरोध किया,      तो युवक गाली गलौज पर उतर आया। इस पर छात्रा ने युवक को थप्पड़   जड़ दिया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद लोगों ने आरोपी    युवक की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती, लेकिन तब    तक आरोपी वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें