फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चल रहीं मीट की दुकानें बंद कराईं

Thu, 23 Mar 2017 12:02 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
raid - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। प्रदेश में सरकार बदलने के बाद जहां बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। वहीं, बिना लाइसेंस के मीट की दुकान चलाने वालों के खिलाफ भी पुलिस एक्शन में आ गई है। बुधवार को कैराना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान में पहुंचकर मीट की दुकान करने वालों के लाइसेंस चेक किए।
विज्ञापन


किसी भी दुकानदार द्वारा लाइसेंस नहीं दिखाने पर पुलिस ने दुकानें बंद करा दीं तथा बिना लाइसेंस के दुकान खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के साथ ही मेरठ इलाहाबाद व गाजियाबाद आदि कई शहरों में बूचड़खानों के अलावा मीट की दुकानों पर भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

  वहीं, बुधवार को कैराना कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला छड़ियान पर जाकर मीट की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने एक एक करके मीट की दुकानों के लाइसेंस चेक किए। सभी दुकानदारों के लाइसेंस चार पांच साल पुराने पाए गये।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने मीट दुकानदारों को हड़काते हुए उनकी दुकान तुरंत बंद करा दी। मीट की दुकान करने वालों को कड़ी चेतावनी दी कि अगर बिना लाइसेंस के कोई दुकान खोलता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कस्बा कैराना की मीट की दुकान पूरे दिन बंद रही। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि बिना लाइसेंस के मीट की दुकान चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें