फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी

विज्ञापन
जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना एक हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। गंभीर रोगों के मरीजों को मेरठ मेडिकल रेफर किया जाता है।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 को जिला बनने के बाद शामली में पूर्वी यमुना नहर के किनारे मुंडेट खुर्द के निकट करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से जिला अस्पताल के भवन का निर्माण हुआ है। 16 अगस्त 2021 में जिला अस्पताल शुरू हुआ था। साढ़े तीन साल बाद भी मरीजों को समुचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह यह है जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। अस्पताल में निश्चेतक, स्त्री प्रसुति एवं महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र सर्जन, फिजिशियन, मनोचिकित्सक, एक रेडियोलोजिस्ट, एक ईएमओ के पद खाली हैं। इन पर शासन स्तर से नियुक्ति नहीं हुई है।
विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को मेरठ रेफर करना पड़ता है। अक्सर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने आए मरीजों को भी मेरठ भेजना पड़ता है। चिकित्सकों की कमी के कारण ओपीडी में चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रहती है, जिस कारण मरीजों को एक घंटे तक इलाज के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता है।
विज्ञापन

वहीं, काकानगर निवासी राकेश ने बताया कि उसकी आंख में कई दिन से चुभन हो रही है। अस्पताल में आने पर पता चला कि यहां नेत्र चिकित्सक नहीं है। उसे अब निजी चिकित्सक के यहां जाना पड़ेगा। कैराना से महिला सनोज नौ साल के बच्चे को लेकर आई। उसने बताया कि उसके बच्चे के दौरे पड़ते हैं। अस्पताल में पता चला कि दिमाग का इलाज करने वाला डाक्टर नहीं है।
बुढ़ाना रोड निवासी रामवीर सिंह ने बताया कि उसकी आंखों में मोतियाबिंद बताया गया है। वह ऑपरेशन के लिए आए लेकिन यहां ऑपरेशन के लिए नेत्र सर्जन नहीं है।

जिला अस्पताल में ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें