फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबरी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हिरणवाड़ा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर बालेश्वर मांझी की मौत हो गई थी। हादसे के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अब पत्नी माया देवी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के लखीसराय जिले के गांव मलिया निवासी बालेश्वर मांझी हिरणवाड़ा के पास रेस्ट स्टॉप पर पत्नी के साथ मजदूरी करते थे। 28 अगस्त की शाम करीब सात से साढ़े सात बजे के बीच वह बाजार से सामान लेकर रेस्ट स्टॉप लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें