शामली सरतीदेवी राजा राम पब्लिक स्कूल में क्रीडा प्रतियोगिता में सम्मानित होते बच्चे
- फोटो : SHAMLI
शामली। सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट मंगलवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन विद्यालय अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल , समाज कल्याण समिति शामली की अध्यक्षा सुमन गुप्ता, डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन, प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
खेल शिक्षक उमेशदत्त शर्मा, सुधीर शर्मा व सीमा ने संयुक्त रूप से मशाल जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस अवसर पर बच्चों ने मार्च पार्स्ट किया। हैड गर्ल मुस्कान कपूर एवं हैड ब्वाय साहिल गोयल ने सभी छात्रों को खेल की शपथ दिलाई। रिले रेस कक्षा 3 से 5 में क्रमश प्रथम स्थान पर कृष्णा, अरविन्द टंडन, आशु, वेदिका, द्वितीय स्थान पर गौरी, आरूशी, राधिका, तृतीय स्थान पर परी, बलराम, अरविंद टंडन, नव्या, ईशिका रहे। रस्सा कूद प्रतियोगिता में प्रथम अनुष्का, द्वितीय गरिमा, तृतीय खुशी रहे। रिंग थ्रो में केजी कक्षा में अब्दुल अहद प्रथम, कार्तिक द्वितीय, हनी गर्ग तृतीय रहे। बॉल थ्रो कक्षा 1 से 3 के मध्य आयोजन किया गया। 30 मीटर रेस का आयोजन, ऐरोबिक्स, बैडमिंटन, योगा आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले बच्चों को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।