फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बिगाड़ा हाल, ट्रेन-बसों का इंतजार

Fri, 09 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोहरे में बिगड़ी ट्रेनों की चाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में कोहरे ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। बृहस्पतिवार को भी कई ट्रेनें और रोडवेज-प्राइवेट बसें बुरी तरह प्रभावित रहीं। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


दोपहर बारह बजे के बाद कोहरे का असर खत्म हुआ। साढ़े चार बजे धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। लेकिन दिन ढलते ही फिर से घना कोहरा घिर आया। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि सुबह के समय सहारनपुर से शामली होकर दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस का शामली पहुंचने का समय सुबह साढ़े सात बजे है।

यह आठ बजे स्टेशन पर पहुंची। दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे लेट साढ़े नौ बजे शामली पहुंची। दिल्ली से चलकर शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय 10:50 बजे है। यह एक घंटा लेट स्टेशन पर पहुंची। हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर बारह बजे है। यह ट्रेन एक घंटा लेट शामली पहुंची। 
विज्ञापन


सहारनपुुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय तीन बजे है। यह पांच बजे के बाद शामली पहुंची। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। कोहरे के असर सुबह के समय रोडवेज-प्राइवेट बसों पर भी पड़ा है। 
शामली से पानीपत, शामली से मेरठ, शामली से दिल्ली, शामली से सहारनपुर, शामली से मुजफ्फरनगर जाने के लिए रोडवेज-प्राइवेट बसो में सवारियों का टोटा हो गया। कम सवारियों को लेकर चालकों को लेकर शहरों की ओर लेकर जाना पड़ रहा है। 

सुबह के समय चलने वाली पहली बस समय से लेट चल रही है। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि एक या दो दिन में सुबह का कोहरा हट जाएगा। दिन और रात का तापमान स्थिर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें