फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय को खाप का चौधरी बताया

Sun, 29 May 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
बाबा संजय कालखंडे का स्वागत करते चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में कालखंडे खाप की चौधराहट के विवाद को लेकर लिलौन गांव में खाप चौधरियों की पंचायत हुई। उसमें बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत तथा सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि संजय सिंह ही कालखंडे खाप के चौधरी हैं, उसमें किसी तरह का विवाद नहीं है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों लिलौन गांव में कुछ लोगों ने पंचायत करके जसवीर सिंह को कालखंडे खाप का चौधरी चुन लिया था, जिसके बाद चौधराहट का विवाद गरमा गया था। वहीं, रविवार को गांव लिलौन में पंचायत के दौरान के दौरान बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि खाप का चौधरी चुनने की अलग प्रक्रिया है।
चार लोग साथ बैठकर इस तरह किसी को भी चौधरी नहीं चुन सकते। संजय सिंह ही कालखंडे खाप के चौधरी रहेंगे। सर्व खाप के मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि खाप चौधरी का पद बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि वह पूरी खाप का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान संजय कालखंडे को पगड़ी भी पहनाई गई। पंचायत में बतीसा खाप से बाबा सूरजमल, गठवाला खाप के राजेंद्र सिंह मलिक, बनत के पूर्व चेयरमैन जयंतरपाल राणा, थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी, अजय जटराना, देशपाल राणा, चौधरी रवींद्र सिंह, अनिल प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें