फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Sun, 29 May 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि पर हवन करते रालोद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा भाव से मनाई गई। जिले भर में कई स्थानों पर यज्ञ और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। चौधरी साहब के आदर्शों पर चलकर किसान और मजदूरों के हितों में कार्य करने का आह्वान किया गया। 
विज्ञापन


रविवार सुबह रालोद कार्यकर्ताओं ने गन्ना समिति कार्यालय प्रांगण में हवन यज्ञ किया। गांव केसरवा से बुलाए गए लक्ष्मण सिंह, गुलाब सिंह, रामपाल सिंह और चौधरी राज सिंह ने विधि विधान से यज्ञ संपन्न कराया।

इस दौरान रालोद पदाधिकारियों ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसान और मजदूरों के हित के कार्य किए। आज भी उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

यज्ञ के बाद गन्ना समिति कार्यालय प्रांगण में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक बलबीर सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़, जावेद राव, जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी, रामकुमार वर्मा, रंधावा मलिक, बालेंद्र, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र मालैंडी, सनोज चौधरी, सोहनपाल, हरेंद्र ताना, सुनील, आशुतोष, अलताफ, जगदीश कश्यप, धर्मवीर कश्यप, विशाल करौड़ी, पंकज सरोहा, जितेंद्र सिंह हुड्डा, आशुतोष पंवार, प्रवीण, सर्वेश, ऋषिपाल, बाबूराम लांक, जावेद जंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


‘चौधरी साहब को दिया जाए भारत रत्न’
शामली। भारतीय किसान मंच के तत्वाधान में कैराना रोड मलिक भवन पर रविवार को भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान मंच उपाध्यक्ष सुनील पंवार ने केंद्र सरकार से चौ. साहब को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की। इस दौरान डॉ. महक सिंह, जयदेव सिंह, डॉ. महेंद्र, लखमीचंद, ओमवीर पंवार, महीपाल सिंह, प्रमोद पंवार, सतेंद्र पंवार, राजपाल सिंह, जयवीर सिंह, श्यामपाल मलिक, अंकित कालखंडे, अजय पंवार, यशपाल सिंह, अमरजीत सिंह, परमवीर पंवार आदि मौजूद रहे। गांव लांक में तीन दिवसीय कार्यक्रम स्वच्छता, जल संरक्षण, नशाबंदी, योग व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जन जागरण अभियान कार्यक्रम का समापन कर आर्य समाज मंदिर में हवन किया गया। चरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 
संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा कि अगर चौ. सहाब की नीतियों पर शासन चलाया जाए तो देश से भय, भूख व भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। रामपाल आर्य ने विचार रखे। इस दौरान राजेंद्र आर्य, रामपाल आर्य, रघुवरी आर्य, चैन सिंह, धर्मेंद्र, अर्जुन, वरपाल, रतन सिंह, वेदपाल, राजबीर मलिक, अंकुश, महावीर, करतार सिंह, उमराव सिंह, जगपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें