फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाप चौधरी प्रशासन से खफा

Fri, 01 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शामली में एएसपी के साथ नोकझोंक करते खाप के चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। कोतवाली शामली में सपा नेता मनीष चौहान और दरोगा के बीच हुए टकराव को लेकर खाप चौधरियों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है तथा तीन अप्रैल को सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि शामली कोतवाली में सपा नेता मनीष चौहान और दरोगा दिनेश कुमार के बीच टकराव हो गया था। मनीष चौहान ने आरोप लगाया था कि दरोगा ने उन पर पिस्टल तानी और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद जमकर हंगामा होने पर दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया गया था। साथ ही मनीष चौहान की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। 

मामले को लेकर बृहस्पतिवार को सर्वखापीय प्रतिनिधि मंडल के साथ सैकड़ों लोग एसपी ऑफिस पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा से मिलने पहुंचे। उनसे कहा कि सपा नेता मनीष चौहान ने सार्वजनिक रूप से कोतवाली परिसर में उपनिरीक्षक को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बावजूद अधिकारियों ने दरोगा दिनेश कुमार को निलंबित कर दिया और उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली।
विज्ञापन


अधिकारियों के इस फैसले से सभी आहत हैं। उनका कहना है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए, नहीं तो तीन अप्रैल को सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत बुलाकर बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी, चौधरी ब्रजपाल सिंह, चौधरी सतपाल पहलवान, चौधरी ऋषिपाल, चौधरी महाराज सिंह लांक, इंद्रपाल सिंह, चौधरी कुंवरपाल, देवराज पहलवान, मास्टर सहदेव, श्याम सिंह कुडाना और धीरजपाल कुडाना आदि मौजूद रहे। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने कहा कि मामले में जांच करके नियमानुसार ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें